June 25, 2025

रावल देवता बन्याथ:गायिका रेखा नेगी के भजन लाल साड़ी मां मेरि मठयाणा मां पर झूमे भक्त।

 

Raval Devta Banyath: Devotees danced to singer Rekha Negi’s bhajan Lal Sari Maa Meri Mathyana Maa.

 

मध्य विजराकोट के बाल कलाकारो की सुन्दर गायन व नृत्य ने बांधा कार्यक्रम मेें समा।

बानी गांवों से पंहुचे सैकड़ों भक्त।

दिनोंदिन बढ़ती जा रही है बन्याथ महा अनुष्ठान में भक्तों की भीड़।

रूद्रप्रयाग(विजराकोट) रावल देवता वन्याथ महा अनुष्ठान के तीसरे दिन विधिवत पंच पूजा के बाद महायज्ञ आरम्भ किया गया। महायज्ञ के दौरान भगवान यज्ञ पुरूष के विवाह का लोक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने ढ़ोल दमाउ की मस्त धून पर जमकर नृत्य किया। रावल देवता बन्याथ महा अनुष्ठान के तृतीय दिन सिमखोली (डॉग) निवासी जगदीश सिंह पंवार अपने सम्पूर्ण परिवार के पित्रों की स्मृति में भण्डारा दिया।


रावल देवता बन्याथ सांस्कृतिक कीर्तन भजन समिति के सानिध्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धियाण कल्पेश्वरी देवी रावत ने “बास बास म्यौली मेरा मैत मूलक“ खूदेड़ गीत गाया। इसके बाद विजराकोट मध्य गांव के बाल कलाकारों द्वारा “हिमगिरी की चेली जय जय बोला“ पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया व “हे डमरू वाला कहां सो रहा है“ भजन गाया गया। बौरा टूखिण्डा की महिलाओं के द्वारा “सात पांच बैणियों मा मै हयेगी कुलाडी“ गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया। वही बौरा मल्ला तल्ला की महिलाओं के द्वारा शानदार झूमेला “जय हो रौल जय हो लाटू“ पर सुन्दर प्रस्तुति दी गई।


रावल देवता दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष व संयोजक द्वारा “जय हो रौल जय हो लाटू“ भजन गाया गया। वही हास्य व्यंग कलाकार विनोद पंवार ने सुन्दर कविता पाठ से सभी दर्शकों को गुदगुदाया। जैंगी गांव से पधारे गायक दिनेश नेगी ने “कैलाशों मा रन्दा भोला भण्डारी“ व रावल देवता पर नया भजन सुनाया। गायिका रेखा नेगी ने “लाल साड़ी मा मेरी मठियाणा मां“ भजन सुनाकर कार्यक्रम में समा बांधा। मानवेन्द्र पंवार ने अपने मधुर कंठ से स्वरचित गीत “विजराकोट मा जय रावल नाथ“ गाकर माहौल भक्तमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान दशज्यूला क्षेत्र से पंहुचे मॉ चण्डिका दिवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट का रावल देवता दिवारा यात्रा समिति के द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सयोजक सुनील पंवार,मानवेन्द्र पंवार,वृजमोहन पंवार सचिव नरेश पंवार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संरक्षक गोपाल सिंह पंवार,नंदा पंवार,जीतपाल सिंह पंवार,देवेन्द्र ंसिंह पंवार,नंन्दन सिंह, अध्यक्ष वृजमोहन सिंह पंवार,संयोजक सुनील पंवार, सह-संयोजक जयदल राणा, सचिव नरेश बिष्ट,कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार,सह कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह बुटोला,ब्रहमगुरू जगदंम्बा प्रसाद बंेजवाल, भूमियाल गुरू अरूण प्रसाद खनाई,कालिका प्रसाद खनाई,रमेश खनाई,शिव प्रसाद खनाई,प्रांकुर खनाई,हरि प्रसाद काण्डपाल,र्दीधायु प्रसाद काण्डपाल,रविन्द्र काण्डपाल,दुर्गा प्रसाद काण्डपाल,शिव प्रसाद मलवाल, विनोद पंवार,आकाश पंवार,भूपेन्द्र बुटोला,राजेन्द्र पंवार,विपिन राणा,विजय पंवार समेत समस्त बानी गांवों के सदस्य महिला मंगलदल,युवक मंगलदल मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!