October 27, 2026

प्रगतिशाील किसान देवेन्द्र नेगी बने युवाओं के प्रेरणास्रोत,नौली गांव में पैदा कर दी ढ़ाई कुंतल कीवी

0
WhatsApp Image 2022-10-26 at 9.20.34 AM

पोखरी-उत्तराखंड में स्वरोजगार के क्षेत्र में अपार संभावनायें है। खासकर पर्वतीय जनपदों में जैविक खेती व बागवानी से बेरोजगारी की समस्या के साथ साथ पलायन पर भी रोक लग सकता है। लेकिन स्वरोजगार के क्षेत्र में अनुभव व कढ़ी मेहनत ही रंग ला पाती है। इस बात को उत्तराखंड के कई प्रगतिशील कास्तकारों व किसानों ने अपनी लगन मेहनत व अनुभव के दम पर सावित भी कर दिखाया है। इन्ही प्रगतिशील किसानों में एक किसान है देवेन्द्र सिंह नेगी।
जनपद चमोली के पोखरी ब्लाक नौली गांॅव निवासी देवेन्द्र सिंह ने न सिर्फ अपनी मेहनत के दम कीवी की फसल तैयार की है बल्कि साग-शब्जी के उत्पादन के अलावा विदेशी प्रजाति की मछली ट्राउड को भी बड़ी संख्या पाला हुआ है।

उद्यान विभाग की मदद से प्रशिक्षण प्राप्त देवेन्द्र सिंह नेगी ने नौली गांव में कीवी के एक सौ चार पेड़ों से ढ़ाई कुन्तल कीवी का उत्पादन किया है। जिसे उद्यान विभाग की मदद से उचित मुल्य में विपणन किया जायेगा। युवाओं व उद्यमियों के लिए प्रेरणस्रोत बने देवेन्द्र सिंह नेगी का कहना है कि,युवाओं को चंद रूपयों के लिए शहरों का रूख करने से अच्छा स्वरोजगार से खुद को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए ताकि उत्तराखंड के युवा आर्थिक रूप से समृद्ध हो सके और हमारा प्रदेश में खुशहाली आ सके।

संतोष नेगी ,हिमवंत प्रदेश न्यूज नौली गांव चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल