October 23, 2026

पोखरी:महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा में कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुती

0
IMG-20221009-WA0003

संतोष नेगी,पोखरी

जनपद चमोली के पोखरी ब्लॉक में महर्षि वाल्मीकि जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि समाज के द्वारा महर्षि वाल्मीकि के जन्म पर सुबह ब्लाक के समीप वाल्मीकि मंदिर में पूजा और यज्ञ के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत की मौजूदगी में शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया

शोभायात्रा पोखरी गोल बाजार से विनायक धार सहित विभिन्न स्थानों से होकर शोभा यात्रा निकाली गई ।
शोभायात्रा में बैंड बाजे के साथ खूबसूरत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया जगह-जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि की भव्य झांकी के अलावा राधा कृष्ण, राम सीता, भोलेनाथ के अलावा अन्य देवी देवताओं की झांकी शोभायात्रा में निकाली गई
वही नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दी और कहा महर्षि वाल्मीकि मंदिर के लिए प्रस्ताव शासन को जल्द भेजेंगे।
वाल्मीकि समाज के महावीर और जय प्रकाश का कहना है कि वाल्मीकि समाज के लोग सालों से पोखरी में रह रहे हैं उन्हें महर्षि वाल्मीकि के मंदिर बनाने के लिए शासन प्रशासन से मदद की कई बार गुहार लगाई है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल