October 17, 2026

छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिलने पर प्रीतम सिंह ने जताया हाईकमान का आभार

Screenshot_20230801-190200

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। हाईकमान ने उन्हें छत्तीसगढ़ जैसे अहम राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। प्रीतम सिंह ने इस जिम्मेदारी के लिए हाईकमान का आभार व्यक्त किया है साथ ही छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार आने का दावा किया है। आपको बता दें कि इससे पहले प्रीतम सिंह हाशिए पर चल रहे थे….दअरसल नेता प्रतिपक्ष और बाद में प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद लंबे समय से प्रीतम सिंह हाशिए पर चल रहे थे। इसके पीछे माना जा रहा था कि पार्टी ने चुनाव के बाद नेता प्रतिपक्ष के पद पर प्रीतम सिंह की बजाय यशपाल आर्य को तरजीह दी थी। वहीं कांग्रेस पार्टी के भीतर ही प्रीतम सिंह को लेकर विरोधी गुट की ओर से तमाम तरह की कयासबाजी लगाई जाती रही। कभी प्रीतम सिंह के पार्टी छोड़ने की अफवाह उड़ाई जाती रही, तो कभी उनकी नाराजगी का शिगूफा छोड़ा जाता रहा। हांलाकि आज उन्होने प्रेसवार्ता में बीजेपी में जाने समेत तमाम बातों को बेवजह बताया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!