November 1, 2026

पोखरी:केदारनाथ व अलकनंदा वन प्रभाग ने आयोजित की पर्यावरण गोष्टी

0
IMG-20231125-WA0012

 

पोखरी हिमवंत कविचन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग मेले के तीसरे दिवस पर केदारनाथ वन प्रभाग नागनाथ रेंज और अलकनंदा वन प्रभाग के द्वारा स्वच्छ वन और पर्यावरण संरक्षण पर गोष्टी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने वन्य जीवों से खेतों में हो रहें नुकसान से बचाने पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा वन सुरक्षित रहेंगे तो मानव सुरक्षित रहेगा पर्यावरण और मानव का संतुलन बना रहें यह हम सब का कर्तव्य है। उन्होंने आमजन से स्वच्छ वन सुन्दर पर्यावरण की अपील की।
वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने कहा वनों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। वनों का नुक़सान अधिक होगा तो इसका सीधा प्रभाव मानव पर पड़ता है। वन वन्य जीव एवं मानव का संतुलन बनाने के लिए पर्यावरण को स्वच्छ और सुन्दर बना आमजन की जिम्मेदारी है उन्होंने आमजन से वनों को आग से बचाने की अपील की।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, महिंदर पंत, रमेश चौधरी सुनील लाल, एम के नेगी, अमित मैठाणी, अमित सिंह नेगी, महावीर, मयंक पन्त, मोहन बर्त्वाल बीरेंद्र नेगी, पूजा,नरेन्द्र रावत,मकरसिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल