October 31, 2026

पोखरीःबीजेपी के जिला प्रभारी कुन्दन परिहार ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

0
WhatsApp Image 2024-06-27 at 12.51.09 PM

 

चमोली : पोखरी विनायक धार में चुनाव जिला प्रभारी कुन्दन परिहार के नेतृत्व में वैदिक मन्त्रोंचार के साथ चुनाव प्रचार प्रसार के लिए कार्यालय का शुभारंभ किया गया है।
जिला प्रभारी कुन्दन परिहार ने कहा भाजपा कार्यकर्ता कोई भी चुनाव हो वह जीत के लिए संघर्ष करता है। इस चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बढ़े अन्तर के साथ जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कार्यकर्ता उत्साह से गांव गांवों में पूरे मनोयोग से प्रचार प्रसार करेंगे और प्रचंड जीत दर्ज करेंगे।
वहीं पोखरी मंडल के प्रभारी वाचसपति सेमवाल ने कहा गांव गांवों का भ्रमण किया है भाजपा प्रत्याशी ने क्षेत्र मे जो विकास किया है उसके आधार पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, ललित मिश्रा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर दलवीर दानू निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत अवधेश रावत, गजपाल बर्त्वाल, जीतेन्द्र सती,सुकुरू लाल, मातबर रावत, गिरीश किमोठी, देवासिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल