November 19, 2026

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेनटाउन देहरादून की अर्द्ध वार्षिक बैठक में तीन द्विसीसीय गढ़ कौथिग मेले की रुप रेखा तैयार

0
IMG-20230910-WA0026

 गढ़ भवन, वैल रोड़, क्लेमेनटाउन देहरादून में संस्था के अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल की अध्यक्षता में संस्था की अर्द्ध वार्षिक वैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष की अनुमति से महासचिव जयपाल सिंह रावत ने की जिसमें सर्वप्रथम संस्था के कोषाध्यक्ष बिलोचन बर्थवाल ने संस्था के आय व्यय का ब्यौरा सभा के पटल पर रखा जो सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया। तत् पश्चात महासचिव ने पिछले छः माह में किये गये कार्यों की जानकारी दी साथ ही साथ ही अगले छः माह में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी जिसमें मुख्यतः 3,4और 5 नवंबर 2023 को होने वाले प्रसिद्ध गढ़ कौथिग का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया। जिसमें मुख्यतः गढ़वाली खाद्य व्यंजनों,पहनावा , उत्तराखण्ड के औद्योगिक उत्पादन और विभिन्न प्रकार के मेडिकल स्टाल आदि लगे होंगे। स्कूली बच्चों और संस्था की महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही प्रदेश के सांस्कृतिक दल और प्रसिद्ध गायक कलाकार भी अपने प्रस्तुतियों देंगे।इस वैठक में वक्ताओं ने अपने अनेक विचार रखे।इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कार्य कारिणी विशेष कर अध्यक्ष और महासचिव का धन्यवाद किया कि उन्होंने संस्था को अपने अथक परिश्रम से कर मुक्त करवाया साथ ही इसी भवन के साथ नगर निगम के स्वीकृत अनुदान से जल्दी ही एक नया बैठक कमरा बनाने की तैयारी कर ली है। मेरे को सफल बनाने के लिए मेलाधिकारी सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत और सह मेलाधिकारी अशोक सुन्दरियाल को हर मदद देने के बारे में आश्वस्त किया। अन्त में अध्यक्ष के धन्यवाद शब्दों पर सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल, महासचिव जयपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष आर पी चमोली, उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत , छेत्रीय पार्षद राजेश परमार , कर्नल आर एस बिष्ट, कर्नल वी एन पुरोहित, पूर्व महासचिव आर सी एस रावत, कैप्टन आलम सिंह भण्डारी , सुबेदार मेजर बी डी बडोनी ,डा खण्डूरी,मनोज भट्ट , कैप्टन महेंद्र सिंह बिष्ट, मनोरंजन थपलियाल, सतीश चन्द्र डबराल, राजुल नौटियाल, अभिषेक परमार,  सचिव उमराव सिंह गुसाई, सचिव दीपक नेगी,भानु प्रकाश नेगी, सांस्कृतिक सचिव यश्वनती थपलियाल, सुषमा चौधरी/सजवाण सभी उपस्थित थे।
बैठक समाप्ति पर “हेल्पेज इण्डिया” ने वृद्ध जनों के लिए डिजिटल सुरक्षा प्रशिक्षण गाइड से भी बैंक सम्बन्धित सुरक्षा की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल