November 4, 2026

विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर बेहतर कार्यक्षेत्र और कार्यक्षेत्र में यौन उत्पीड़न की जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन।

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_20255214451746

 

 

देहरादून: सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी और प्रोग्रेसिव यूनिवर्स ऑफ एन. एल. पी. द्वारा विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर बेहतर कार्यक्षेत्र को बनाये रखने और कार्यक्षेत्र में यौन उत्पीड़न की जागरूकता के लिए विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रख्यात मनोवैज्ञानिक और कॉर्पोरेट ट्रेनर डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक) ने के कार्यक्षेत्र में यौन उत्पीड़न अधिनियम के प्रावधानों (पॉश ऐक्ट 2013) जानकारी दी और कार्यक्षेत्र में यौन उत्पीड़न से बचाव और विभिन्न महिला अपराधों की जानकारी दी। कार्यशाला में भूमिका भट्ट और सुनिष्ठा सिंह ने कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए कई आधुनिक और उपयोगी तरीके भी सिखाये। डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि मानव संसाधन विकास और कार्यक्षेत्र में यौन उत्पीड़न कानून की जागरूकता के लिए जल्दी ही संस्था की वेबसाइट द्वारा पेशेवर कार्यक्रम लॉन्च किए जाएंगे जिससे कोई भी पेशेवर अपनी सुविधा अनुसार हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कोर्सों को ऑनलाइन माध्यम से करके अपनी पेशेवर योग्यता और कुशलता को बढ़ा सकेगा और व्यापारिक संस्थाएं अपने कर्मचारियों को भी इन कोर्सों के साथ अधिक कुशल बना सकेंगी। डॉ. पवन शर्मा सहित सभी वक्ताओं ने प्रतिभागियों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं के संतोषजनक उत्तर भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल