November 4, 2026

चमोली में ‘ऑपरेशन लगाम’ ने पकड़ी ‘रफ़्तार’: अब मानकों के विपरीत मॉडिफाइड (रेट्रो) साइलेंसर का प्रयोग करने वाले बुलेट राजा पर हुई कार्यवाही

0
IMG_20250608_210441

 

चमोली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लगाम’ के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी है। इस ऑपरेशन का मकसद यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कर सड़कों पर व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना है। इसी क्रम में आज सोनला इलाके में चेकिंग के दौरान एक ऐसे बाइक सवार को पकड़ा गया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। लेकिन चमोली पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

आज दिनांक 8 जून 2025 को सोनला क्षेत्र में उ0नि0 यातायत दिगंबर सिंह उनियाल अपनी टीम के साथ वाहनों की नियमित चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वाहन संख्या UP 13 AX 3183 बुलेट के चालक को रूकने का इशारा किया, जिसने हेलमेट नहीं पहना था और बुलेट में मॉडिफाइड (रेट्रो) साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। लेकिन चालक ने रुकने के बजाय अपनी बुलेट को तेजी से दौड़ाते हुए भागना शुरू कर दिया।

यातायात पुलिस द्वारा तत्काल इसकी सूचना चौकी लंगासू को दी गयी। जिसके पश्चात लंगासू बैरियर उक्त बुलेट चालक को रोका गया, चालक की पहचान *अभिषेक गहलोत पुत्र जयवीर, निवासी ग्राम आंचवर दिनार, संभल, उत्तर प्रदेश* के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए ₹2000 का संयोजन शुल्क (जुर्माना) वसूला। चालक अभिषेक गहलोत को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।

इस कार्यवाही से यह स्पष्ट संदेश गया है कि पुलिस की नजरों से बचकर नियम तोड़ने का प्रयास करने वाले, चाहे वे स्वयं को कितना भी शातिर क्यों न समझें, चमोली पुलिस से नहीं बच पाएंगे और उनके खिलाफ नियमानुसार एवं त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल