November 5, 2026

यू -सैक के सभागार मे BSF के अधिकारियों हेतु ड्रोन एण्ड ड्रोन ऐप्लकैशनस विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

0
WhatsApp Image 2024-12-10 at 6.11.31 PM

उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यू -सैक ) के सभागार मे BSF के अधिकारियों हेतु ड्रोन एण्ड ड्रोन ऐप्लकैशनस विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया यू -सैक मे संस्थापित एवं आई टी डी ए द्वारा संचालित ड्रोन ऐप्लकैशन एण्ड रिसर्च सेंटर(DARC) द्वारा आयोजित इस कार्यशाला मे दो सत्रों मे ड्रोन और उनके घटकों का परिचय विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को व्याख्यान दिया गया l इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को सैन्य अभियानों में ड्रोन तकनीक के उपयोग की समझ विकसित करना था।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने ड्रोन संचालन, उन्नत निगरानी उपायों पर गहन जानकारी दी। अधिकारियों ने इसे अपनी सैन्य रणनीतियों को सशक्त बनाने में अत्यंत सहायक बताया।कार्यशाला मे इंस्पेक्टर एवं सी0ओ0 रैंक के 49 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया l कार्यशाला में DARC के एडमिन ऑफिसर आर0एस0 मेहता, जनसम्पर्क अधिअरी, सुधाकर भट्ट, DARC के शुभम, दीपक, अभय, सत्यम एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल