November 22, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर “मैती” आन्दोलन की आवश्यकता पर दिया जोर,भावुक हुऐ संस्था के सदस्य

0
IMG-20240605-WA0023

गढ़वाल भ्रातृ मंडल क्लेमेन्ट टाउन द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने मुख्य वक्ता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत “मैती” को पौधा व साल भेंटकर स्वागत किया ।

कार्यक्रम के शुरवात में संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार रखे।पर्यावरण संरक्षण के लिए सकारात्मक कदम बढ़ाने के लिए आह्वान किया।.संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश बहुगुणा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली से वृक्षारोपण करने हेतु वन विभाग की जगह आवंटित करने की मांग की। जिस पर संस्था के द्वारा सघन वन बनाया जा सके।
..पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र विष्ट ने वन पंचायतों की भूमिका के बारे मे प्रकाश ड़ाला और गावं स्तर तक जागरूकता की बात की। पूनम ने वृक्षारोपण में लगाए गए पौधे की जिम्मेदारी लेने की बात कही। वही .मनोरंजन प्रसाद थपलियाल ने गावों में सूख रहे जल स्त्रोतों के बारे में चिंता जतायी और सरकार के साथ साथ हर व्यक्ति के भागीदारी करने की बात कही।
मुख्य वक्ता के रूप मे पधारे पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में कहा हमें ज्यादा वृक्षों पर ध्यान ना देकर एक एक वृक्ष लगाकर उसे बड़ा होने तक उसे भावनात्मक रूप से पालने की जरूयत है।.पहाड़ का हरा सोना कहे जाने वाले बाँज़ के पेड़ों का अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो और चीड़ के पेड़ों का जल्द सफाया होना चाहिए।
उन्होंने अपने संबोधन में मैती आंदोलन पर भी प्रकाश डाला तो संस्था के सभी सदस्यों की ऑखों मे ऑसू आ गये।
महासचिव दीपक नेगी जी ने मंच का संचालन किया। इस दौरान संस्था के संरक्षक कर्नल एच एम बर्थवाल ,रघुनंदनग   अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल,महासचिव आर सी एस रावत,जयपाल रावत,वरिष्ठ सदस्य आलम सिंह भण्डारी,उमराव सिंह गुसाई,विश्वभाष्कर मंदोला,संरक्षक म॔डल,समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल