July 28, 2026

चमोली: तीनों विधानसभा में गुरुवार को 14 नामांकन हुए, अब तक कुल 23 ने किया नामंकन

चमोली की तीनों विधानसभा के लिए गुरुवार को भी नामांकन दाखिल हुए। थराली विधानसभा हेतु आज कांग्रेस से डॉ जीतराम,आप से गुड्डू राम,भाजपा से भूपालराम ने नामांकन किया।

कर्णप्रयाग सीट से कांग्रेस के मुकेश नेगी,यूकेडी से उमेश खंडूड़ी, आप से दयाल सिंह,उत्तराखंड जन एकता पार्टी से मुकेशचंद पंत, निर्दलीय उम्मीदवार मदनमोहन भंडारी व बलबंत सिंह नेगी,न्याय धर्म सभा से रंजना रावत ने नामांकन दाखिल किया।

 

बद्रीनाथ विधानसभा हेतु आज आप पार्टी से भगवती प्रसाद मेंदोली,यूकेडी से बृजमोहन सजवाण, निर्दलीय धीरेंद्रपाल सिंह व सुनील हटवाल द्वारा नामांकन किया ।

इसी तरह वर्तमान तक थराली से कुल 4, कर्णप्रयाग से 11 एवं बद्रीनाथ से 8 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!