टैगोर इण्टर कालेज वार्षिकोत्सव कार्यक्रम दूसरा दिन:छात्र छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड स्थित टैगोर इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन का विधिवत शुभारंभ बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शुरुआत विद्यालय के छात्र अक्षत और ओजस द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई, जिसकी मधुर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।
इस दौरान विद्यालय द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित भी किया गया।
वार्षिकोत्सव के अवसर पर टैगोर इंटर कॉलेज पोखरी के प्रधानाचार्य जयकृत रावत एवं अभिभावक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और सभी गणमान्य लोगों का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक भी उत्साहित नजर आए। आचार्य विनय प्रसाद पुरोहित ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है, जो उनके बौद्धिक विकास में सहायक होता है।
वहीं मुख्य अतिथि विधायक लखपत बुटोला ने विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय सीमित संसाधनों में भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, जो सराहनीय कार्य है।
इस अवसर पर टैगोर इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय जोशी, ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, पूर्व प्रमुख प्रीति भंडारी, एडीओ पंचायत अंकित भट्ट, पूर्व प्रधानाचार्य टी.पी. सती, क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर नेगी, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा, विक्की नेगी, आचार्य विनय प्रसाद पुरोहित, ताजबर राणा, लता कोहली, वत्सला सती, रमेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन थपलियाल ने किया।
