August 19, 2026

अंकित भंडारी हत्याकांड के प्रथम पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस केदारनाथ के अध्यक्ष मैं शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि की अर्पित

अंकिता हत्याकांड के प्रथम पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस केदारनाथ के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह कुंवर के नेतृव में युवा कांग्रेस ने शहीद अशोक कैशिव स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजली अर्पित की, कर्मवीर कुंवर ने कहा कि आज अंकिता भंडारी हत्याकांड को एक वर्ष पूरा हो गया है,जहां बीजेपी एक ओर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है, वहीं पहाड़ की बेटी के न्याय के लिए सीबीआई जांच क्यों नहीं करवा रही है।
आज तक उस वीआईपी का नाम क्यों उजागर नहीं हो सका जिसको लेकर अंकिता पर दबाव बनाया गया।
आखिर किसके कहने पर होटल को ध्वस्त किया गया, क्या यह सबूतों को मिटाने की साजिश तो नहीं? होटल अगर किसी बीजेपी नेता का है, तो क्या सरकार उसे सरक्षण दे रही है?
इस अवसर पर सभासद रविंद्र रावत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवान, सभासद प्रदीप धर्मवान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत रावत,कुलदीप रावत,आयुष शैव, सौरभ, आरती, अंजली, अखिलेश आदि युवा मौजुद रहे

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!