November 9, 2026

मॉ चण्डिका बन्याथ के एक वर्ष पूर्ण होने पर 29 मई से महड़ गांव (दशज्यूला) में भव्य श्रीराम कथा चण्डीयज्ञ का आयोजन

0
ffaa

भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज

रूद्रप्रयागःमॉ चण्डिका दिवारा यात्रा बन्याथ के एक वर्ष पूर्ण होने पर महड़ गांॅव में भव्य श्री रामकथा एवं चण्डीयज्ञ का आयोजन किया जायेगा। जय मॉ चण्डिका दशज्यूला दिवारा समिति रूद्रप्रयाग के पदा धिकारियों ने बताया कि 23 अप्रैल को आयोजित दिवारा यात्रा समिति में सामिल 24 गांवों के प्रतिनिधियों की सहमति पर प्रख्यात कथा व्यास पुज्य श्री नीलकंठ पुरोहित जी महाराज के श्रीमुख से महड़ गांव स्थित बानतोली के खेत में 29 मई से 4 जून तक भव्य श्री रामकथा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
दिवारा यात्रा समिति कि पदाधिकारियों ने समस्त 24 बानी गांवों के भक्तों समेंत क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों,ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों से भगवान राम की इस दिव्य कथा के लिए तन मन व धन से सहयोग की अपील की है। आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब इस क्षेत्र में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

 

श्रीराम कथा की अमृतमयी वर्षा प्रख्यात कथा वाचक श्री नीलकंठ पुरोहिज जी महाराज के मुखारविंद से की जायेगी। आपको बता दें कि, श्री नीलकंठ (पुरोहित) जी महाराज मूल रूप से दशज्यूला क्षेत्र के बैंजी काण्डई गांव के मूल निवासी है। अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुऐ प्रख्यात कथावाचक श्री गोपाल मणि व पुज्य शंकाराचार्य श्री माधवाश्रम के सानिध्य में बीते दो दशक से अधिक समय से महाराष्ट्र,चण्डीगढ़,मध्य प्रदेश पंजाब,हरियाणा,दिल्ली,उत्तराखंड समेत देश के अनेक प्रांतों में लगातार देवी भागवत,श्रीमद्भागवत कथा,श्रीरामकथा का वाचन कर समाज को सही दिशा में ले जाने का कार्य कर रहे है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल