September 10, 2026

नैनीसैंण में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

नैनीसैंण में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन

अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

नैनीसैंण, 10 सितंबर। कंडारा-नैनीसैंण न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 का समापन गुरुवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नैनीसैंण के खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेल विधाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खेल महाकुंभ के दौरान 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के साथ ही लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक जैसी एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

समापन अवसर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नैनीसैंण के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश कंडवाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ निर्धारित नियमों का पालन करते हुए प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र तोपाल शास्त्री ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष राकेश नेगी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो प्रतिभागी लोकसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, उन्हें टैबलेट प्रदान किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रशेखर थपलियाल, प्रमोद रावत, पुष्कर रावत, प्रदीप कंडवाल, नीरज रतूड़ी, जमन सिंह, मनवर कंडवाल, ग्राम प्रधान कंडारा ममता देवी, ग्राम प्रधान कुनेथ सरिता बिष्ट, ग्राम प्रधान जस्यारा  जुयाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद रहे।

प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में आयोजन समिति से जुड़े शिक्षक सूरज मल सेंजवाल, सौरभ गैरोला, डॉ. गोपी मैखुरी, डॉ. प्रवीण शर्मा, नरेंद्र बिष्ट, जुगल किशोर डिमरी, विनोद कंडवाल, दिगम्बर रावत, विनीता कंडवाल, दिगम्बर नेगी, विक्रम रावत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!