July 19, 2026

राजकीय पॉलिटेक्निक पोखरी में एनएसएस शिविर का समापन, समाज सेवा का संदेश

चमोली के पोखरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का तीन दिवसीय विशेष शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से संपन्न हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला मंगल दल मयानी की अध्यक्ष सरस्वती देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सरस्वती देवी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र जीवन में किए गए ऐसे सामाजिक कार्य भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों को समाज सेवा के प्रति इसी प्रकार समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा शिविर के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।
बाइट: सरस्वती देवी, अध्यक्ष, महिला मंगल दल मयानी
कार्यक्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक पोखरी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम अधिकारी विष्णु कुमार, कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप कठैत, सह-प्रभारी अंजना चौहान और आशीष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

तीन दिवसीय इस शिविर के समापन के साथ ही छात्रों में समाज सेवा के प्रति एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!