August 2, 2026

अब 17 साल बाद किमाणा गाँव में होगा रामलीला का आयोजन

रिपोर्टर- सोनू उनियाल

जोशीमठ। विकासखंड जोशीमठ के किमाणा गाँव मे 17 साल बाद रामलीला का आयोजन किया जाएगा। बात दें कि जोशीमठ से लगभग 45 किमी दूरी पर बसा किमाणा गाँव मे 2004 के बाद रामलीला का आयोजन नही किया गया। इस बार ग्रामीणों द्वारा 17 साल बाद रामलीला का आयोजन किया जाएगा। दुरस्थ गांव होने के कारण किमाणा गांव का 17 सालों तक रामलीला का आयोजन नही हो पाया था। लेकिन अब ग्रामीणों ने अपने दम पर रामलीला का आयोजन करने का मन बनाया है।

किमाणा गाव के प्रदीप भंडारी कहते है कि इससे पहले 2004 में गाँव में रामलीला का आयोजन हुआ था। लेकिन सड़क न होने के कारण ऐसे आयोजन करने मे भारी दिक्कते आ रही थी। ऐसे में उन्हें गाँव जाने में 8 से 10 किमी पैदल चलना पड़ता था। लेकिन अब गाँव में सड़क पहुंच रही है। तो अब कोई भी आयोजन करने मे कोई परेशानी नही होगी।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!