November 5, 2026

देश की सबसे ऊंचाई वाली सड़क पर शुरु हुई एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता।

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_2025926215930

 

आईटीबीपी, भारतीय सेना के साथ ही कई राज्यों के प्रतिभागी कर रहे प्रतियोगिता में प्रतिभाग।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने किया प्रतियोगिता का शुभांरभ

उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों के प्रसार के लिए  स्की एंड माउंट्रेनिंग एसोशिएशन की ओर से आयोजित साइकिलिंग रैली माणा पास एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता का पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दीप प्रज्जवलित कर रैली का शुभारंभ किया।
बदरीनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इससे स्वरोजगार के भी अवसर मिलेंगे। जिसे लेकर युवाओं को जागरुक करने के लिए स्की एंड माउंट्रेनिंग एसोशिएशन की ओर से आयोजित साइकिलिंग रैली सहायक सिद्ध होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन माणा पास से बदरीनाथ धाम तक किया जाएगा। जिसमें आईटीबीपी, भारतीय सेना के साथ ही पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के साथ उत्तराखण्ड के 100 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी प्रतियोगिता देश की सबसे ऊंचाई वाली बदरीनाथ-माणा पास सड़क के 53 किलोमीटर के हिस्से में आयोजित की जाएगी।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सर्वेंश पंवार,मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी,बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपजिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, आयोजित समिति के सचिव अरविंद जियाला, संयुक्त सचिव विकेश, विमलेश पंवार, राजीव मेहता, सुशील पंवार, कमल किशोर डिमरी, विजयंत और चंद्रशेखर चौहान आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल