November 4, 2026

सांसद त्रिवेंद्र को यूपी में मिली सदस्यता अभियान की बड़ी जिम्मेदारी

0
IMG-20240917-WA0023

MP Trivendra gets big responsibility of membership campaign in UP

हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भाजपा संगठन के पश्चिम और ब्रज क्षेत्र के सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी मिली है।
पश्चिम क्षेत्र में मेरठ जनपद, मेरठ महानगर, गाजियाबाद महानगर, गाजियाबाद जिला, हापुड़, नोएडा महानगर, गौतमबुद्धनगर, बागपत और बुलंदशहर शामिल है। पश्चिम के प्रभारी सुभाष यदुवंश और अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया को बनाया गया है। सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी हरीश ठाकुर को दी गई है। इसी तरह ब्रज क्षेत्र में आगरा की जिम्मेदारी दी गई है। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सदस्यता अभियान को मजबूती के साथ चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए इस अभियान को और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी। सभी जनपदों में अधिक से अधिक संख्या में नए सदस्य बनाकर भाजपा को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल