June 22, 2026

पोखरी तहसील के दैवीय आपदा कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर बदला, प्रशासन ने जारी की नई सूचना

 

 

पोखरी/चमोली। तहसील पोखरी के दैवीय आपदा कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर बदल दिया गया है। इस संबंध में तहसीलदार पोखरी ने जिलाधिकारी चमोली को पत्र भेजकर नई व्यवस्था की जानकारी दी है।

 

जारी पत्र के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण कंट्रोल रूम का पुराना मोबाइल नंबर 8791953350 सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहा था। इसके स्थान पर अब दैवीय आपदा कंट्रोल रूम के लिए नया मोबाइल नंबर 7895721708 जारी कर दिया गया है।

 

तहसील प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति में अब नए मोबाइल नंबर 7895721708 पर संपर्क करें। इस संबंध में स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से भी सूचना प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक नई जानकारी पहुंच सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!