October 17, 2026

मिशन 2022: पीएम की रैली में भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी ने रवाना किए प्रचार वाहन

देहरादून। प्रधानमंत्री मोदी 4 दिसंबर को उत्तराखंड आ रहे है। जिसको लेकर बीजेपी सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। वहीं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भाजपा महानगर कार्यालय में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रचार वाहनों को विधानसभा और मंडलों के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इन प्रचार वाहनों के जरिए प्रधानमंत्री के रैली में शामिल होने के लिए सभी लोगों को बुलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। उन्होंने कहा 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री देहरादून में लगभग 18 से 20 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!