August 21, 2026

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सेवला खुर्द ने की गैर संचारी रोगों की जांच

आशिमा बिहार में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सेवला खुर्द की टीम द्वारा कोविड वैक्सीनेशन और NCD (गैर संचारी रोग) की जांच की गई जिसमें 40 लोगों को NCD के लिए स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें 13 लोग NCD के लिए पाजिटिव पाये गये। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया इसके साथ ही 40 लोगों का कोविड-19 का टीकाकरण भी किया गया l

CHO हिमांशु रावत द्वारा बताया गया कि इस तरह के कैंप क्षेत्र में और भी लगाए जाएंगे ताकि लोगों का कोविड-19 वैक्सीनेशन पूरा हो सके और साथ ही गैर संचारी रोगों (NCD) के लिए लोगों को स्क्रीन किया जा सके ताकि समय रहते ही गैर संचारी रोगों (NCD) से होने वाले खतरों से लोगों को बचाया जा सके और उनका इलाज शुरू किया जा सकेl

कैंप में पार्षद श्री रमेश कुमार ‘मंगू’ , CHO हिमांशु रावत, राखी ANM जमुना गौड़ AF, आशा निर्मला और कांति, कंचन साक्षी लोग शामिल रहेl

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!