November 6, 2026

नारायणबगड़ अस्पताल में सुरक्षा दीवार गिरी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी गंभीर घायल

Screenshot_20260711-153342

अस्पताल की सुरक्षा दीवार भरभराने से डाक्टर नवीन चन्द्र डिमरी गंभीर रूप से घायल।

नारायणबगड़ के सरकारी अस्पताल परिसर में क्षतिग्रस्त दीवार के भरभराकर गिरने से उसकी चपेट में आकर चिकित्सा प्रभारी डा नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में तत्कालिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

अस्पताल के चिकित्सक डा रिया घिल्डियाल ने उनकी स्थिति चिंताजनक बताई है। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग और व्यापारी स्तब्ध रह गए हैं। बीते 25 जून को भारी बारिश के कारण बहकर आए मलबे से अस्पताल की बाउंड्री वाल क्षतिग्रस्त हो गई थी।
क्षतिग्रस्त दीवार का मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इस दौरान डा नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का जायजा ले रहे थे कि अचानक पहले से खोखली हो चुकी दीवार उनके उपर भरभराकर गिर पड़ी और वे उसके नीचे दब गए।

इस दर्दनाक हादसे का पता चलते ही अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी और व्यापारी बचाव कार्य में जुट गए। गंभीर रूप से घायल डिमरी को रेस्क्यू कर अस्पताल में लाया गया और प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

सोशल मीडिया वायरल