October 12, 2026

मैक्स वाहन सड़क पर पलटा, तीन छात्राएं घायल

मैक्स वाहन सड़क पर पलटा, तीन छात्राएं घायल

 

नारायणबगड़। चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड में मंगलवार देर शाम मींग गधेरा-डांगतोली मोटर मार्ग पर एक मैक्स टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन सवार महाविद्यालय मींग की तीन छात्राएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से पीएचसी नारायणबगड़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार मैक्स टैक्सी मींग गधेरे से निलाड़ी-सनेड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान डांगतोली गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार तीन छात्राएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

अस्पताल की चिकित्सक डॉ. रिया घिल्डियाल के अनुसार घायलों की पहचान 18 वर्षीय ममता पुत्री यशपाल सिंह, 18 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री कुंवर सिंह और 18 वर्षीय खुशबू पुत्री शिशुपाल सिंह, सभी निवासी मैदुनी गांव, के रूप में हुई है। ममता को अधिक चोटें आई हैं, जबकि लक्ष्मी और खुशबू को भी चोटें लगी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी जुटाई।

 

रिपोर्ट : भानु प्रकाश नेगी

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!