August 20, 2026

शहादत को सलाम: शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र

देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले  उत्तराखंड के शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने नई दिल्ली में शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी  लेफ्टिनेंट नितिका ढौंडियाल और मां को शौर्य चक्र देकर सम्मानित किया है।

बता दें कि 18 फरवरी 2019 को मेजर ढौंडियाल जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा हमले में देश के लिए शहीद हो गए थे। इससे पहले 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद ही पुलवामा के पिंगलान गांव में आतंकियों को ढेर करने के लिए सेना ने एक ऑपरेशन चलाया था। पिंगलान में हुए इस मुठभेड़ में चार सैनिक शहीद हुए थे। जिसमे मेजर रैंक के ऑफिसर विभूति ढौंढियाल भी शामिल थे। लेफ्टिनेंट नितिका ढौंडियाल पति की सहादत के बाद उनकी राह पर चलते सेना में शामिल हुई।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!