June 26, 2026

श्री हंस जंयती के उपलक्ष्य में हंसलोक आश्रम नई दिल्ली में 27-28 नवम्बर को विशाल सत्संग का होगा आयोजन

नई दिल्ली। श्री हंस जयंती के पावन अवसर पर परमपुज्य संत भोले जी महाराज एवं परमाराध्या माता श्री  मंगला जी का सत्संग कार्यक्रम 27 व 18 (शनिवार-रविवारं) नवम्बर को श्री हंसलोक आश्रम भाटी माइन्स रोड़ छत्तरपुर नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। सत्संग प्रेमी इस अवसर पर सादर आमंत्रित किये गये है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सत्संग में सत्संग प्रेमी श्री भोले जी महाराज व माता श्री मंगला जी के दर्शन का लाभ उठा सकतें है। दूर दराज क्षेत्रों से सत्संग में पधारने वाले सत्संग प्रेमी रात्रि निवास के लिए पूर्व में अपना नाम पता लिखना आवश्यक है। तथा सभी कोविड नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

आपको बता दे कि श्री हंस  जयंती के पावन पर्व पर हर साल परम पुज्य संत भोले जी महाराज व माता श्री मंगला जी के द्वारा सत्संग का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों सत्संग प्रेमी सत्संग की अमृत वाणी से जीवन में सद्मार्ग अपनाते है। लेकिन बीते साल कोरोना संक्रमण के चलते यह आयोजन नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार यह आयोजन वृहद स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक सत्संग प्रेमियों को इसका लाभ मिल सके।

 

भानु प्रकाश नेगी

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!