October 17, 2026

बड़ी खबर: कुंभ कोविड टेस्ट घोटाले में मुख्य आरोपी दम्पति गिरफ्तार

हरिद्वार कुंभ कोविड टेस्ट घोटाले में SIT को बड़ी सफलता हाथ लगी है। SIT ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी दम्पति शरद पंत और मल्लिका पंत को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
बता दें कि हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान कोविड टेस्ट के संबंध में घोटाले का पर्दाफाश हुआ था। जिसके बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में रहा। जून के महीने में कोतवाली हरिद्वार में इस मामले में केस दर्ज करवाया गया था। जिसकी पूरी जांच SIT कर रही है। वहीं हाईकोर्ट में लगातार मामले की सुनवाई हो रही है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!