November 6, 2026

शीतकाल के लिए बंद हुऐ भगवान बद्रीविशाल के कपाट

0
WhatsApp Image 2024-11-17 at 9.31.09 PM

जय श्री बदरीविशाल के उदघोष के साथ विधि-विधान से आज 17 नवंबर, रात्रि को 9 बजकर 07 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए है। हजारों श्रद्धालु कपाट बंद के दिन धाम में मौजूद रहे। 18 नवंबर प्रात: देव डोलियां योग बदरी पांडुकेश्वर तथा जोशीमठ प्रस्थान करेगी। योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में 19 नवंबर से शीतकालीन पूजाएं शुरू होंगी। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदरीनाथ धाम यात्रा समापन के अवसर पर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन तथा मंदिर समिति के समन्वयन से श्री बदरीनाथ यात्रा कुशलतापूर्वक संपन्न हुई। रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्री बदरीनाथ पहुंचे है। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने भी यात्रा समापन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल