August 11, 2026

लच्छीवाला फ्लाई ओवर पर गाड़ियों की आपस में जबरदस्त भिंड़त, जौलीग्रांट में घायलों का इलाज जारी

डोईवाला के लच्छीवाला फ्लाई ओवर पर अर्टिगा कार और बुलेरो गाड़ी की जोरदार भिडंत होने से गाड़ियों में सवार 9 लोग घायल हो गए, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

डोईवाला के बाय पास मार्ग पर बने लच्छी वाला फ्लाई ओवर पर शाम को पांच बजे देहरादून से आ रही अर्टिगा कार के रोंग साइड से आने पर चमोली के कर्णप्रयाग से देहरादून आ रही बुलोरे गाड़ी से बुरी तरह से टकरा गई।

जिससे दोनों गाड़ियों में बैठे 9 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी डोईवाला कोतवाली की दी जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया और फिर फ्लाई ओवर के ऊपर से दोनों गाड़ियों को क्रेन की मदद से गाड़ियों को साइड में कराकर फ्लाई ओवर के ट्रेफिक को सुचारू कराया।

Spread the love
error: Content is protected !!