September 22, 2026

क्लेमेन्ट-टाउन सोसायटी एरिया में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

 

देहरादूनःक्लेमेन्ट-टाउन सोसायटी एरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के पांचवें दिन कथा व्यास भागवताचार्य आचार्य पंण्डित प्रकाशचंद खाली ने भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार,बावन अवतार,राम अवतार समेत गजेन्द्र मोक्ष आदि कई कथाओं का सुन्दर वर्णन किया। कथा के अंत में भगवान श्रीकृष्ण की सुन्दर झांकी पर कथा मडंप में मौजूद भक्त भाव विभोर हो गयें। इस दौरान सुन्दर भजनों के साथ कृृष्ण जन्मोंत्सव पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य भी किया।
कथा व्यास आचार्य प्रकाशाचंद खाली ने कथा के दौरान कहा कि, भगवान नारायण का नाम अगर दुर्जन मनुष्य भी अनजाने में भी ले लेता है तो उसको भी प्रभु अंत समय में सद्गति प्रदान करता है। 84 लाख योनियों में मनुष्य जन्म दुर्लभ है और सिर्फ इसी योनि में मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए सांसारिक माया मोह में अधिक न पड़कर प्रभु चरणों में ध्यान लगाना चाहिए।

संगीतमय कथा के दौरान संगीताचार्य बंसीधर कगडियाल कथा के दौरान आचार्य एल पी पुरोहित,राघव गोदियाल,सुमित पंत,कुकरेती, यजमान कनवर रावत,बसंती रावत,मोनिका रावत,चंन्दन सिंह,नंदन सिंह,सुरेन्द्र सिंह,विजय सिंह,दलीप सिंह,धीर सिंह, दयाल सिंह,प्रभात सिंह,कविन्द्र सिंह,हितेंद्र सिंह,विकेन्द्र सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!