श्री ब्रह्मनाथ देव महोत्सव और श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
जोगथ मल्ला उत्तरकाशी में चल रहे श्री ब्रह्मनाथ देव महोत्सव और श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर कथा श्रवण करने आए श्रद्धालुओं ने बड़े उत्सव के साथ कृष्ण जन्म उत्सव पर झूमे । कथा वाचक आचार्य भरत किशोर ने बताया की भगवान कृष्ण का जन्म अधर्म को नाश करने के लिए हुआ। जो भी मनुष्य भगवान कृष्ण की स्तुति मन से करता है उस पर भगवत कृपा होती है। और जिस पर श्री हरी की कृपा हो जाती है उसके सारे दुखो का हरण भगवान स्वयं कर लेते है। इसलिए मनुष्य को भगवान के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर आयोजक सदस्य ग्राम प्रधान संतोष जगूड़ी, कृष्णानंद जगूड़ी, दौलत जगूड़ी, नितेश, आनंद प्रकाश, हरिप्रसाद, मुकेश प्रसाद, सुनील, वीरेंद्र, अंबिका प्रसाद, प्रवेश, कैलाश आदि सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रामीणों के साथ क्षेत्रवासी भी बड़ी उत्सुकता के साथ शामिल हो रहे हैं और सभी का सहयोग मिला रहा है