October 27, 2026

कारगिल विजय दिवस पर CM धामी की वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, की ये बड़ी घोषणा

0

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कारगिल विजय दिवस मौके पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा। साथ ही उन्होने कहा की कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

वहीं इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों की पेंशन 8 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करने का फैसला लिया साथ ही उन्होंने कहा की जो युवक व युवतियां एनडीए और सीडीएस की परीक्षा मे पास होते है तो उसे आर्थिक रूप राज्य सरकार की और 50 हजार वित्तीय सहायता दी जाएगी । और हल्द्वानी में छात्रावास का निर्माण किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल