August 18, 2026

घेस में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

Janmashtami festival celebrated with pomp in Ghesh

जनपद चमोली के सुदूवर्ती घेस गांव में पहली बार जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक भोपाल राम टम्टा व ब्लॉक प्रमुख डॉ दर्शन दानू ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं महिलाओं ने पारंपरिक मांगलगीत गा कर अतिथियों का स्वागत किया। महोत्सव में देवाल विकासखंड के कृष्ण भक्तों का हूजूम रहा। राजकीय इंटर कॉलेज घेस के प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि हमें हमेशा सद्भाव से रहना चाहिए।

ऐसे अवसरों पर मिलजुल कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने रा इ का घेस में फर्नीचर हेतु दो लाख रूपये और मेला आयोजन के लिए डेढ़ लाख रुपया देने की घोषणा की। राजकीय इंटर कॉलेज घेस का मुख्य भवन निर्माण, सरमता व ओखलीधार संपर्क मार्ग का शीघ्र निर्माण करवाने का आश्वासनभी दिया। वहीं ब्लॉक प्रमुख डॉ०दर्शन दानू ने विद्यालय में कंप्यूटर हेतु दो लाख रूपये की घोषणा की। इस अवसर पर समाजसेवी किशन दानू के साथ आए बागेश्वर के कलाकारों सुंदर कृष्ण भजन गाकर सबका मनमोहा। वहीं महिला मंगल दल और स्कूली बच्चों ने भी सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। प्रधान कलावती देवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा घेसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मोहन बिष्ट ने किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंहबिष्ट, डॉ० कृपाल भंडारी, धर्म सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट, पदम राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, प्रधान लोसरी अरविंद भंडारी, केदार राम,खिलपा देवी, जसोदा देवी आदि मौजूद रहे।
धन सिंह भंडारी देवाल चमोली

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!