November 5, 2026

अटल उत्कृष्ट जीआईसी नागनाथ पोखरी का 7 दिवसीय विशेष एनएसएस कैम्प का शुभारंभ

0
WhatsApp Image 2023-12-25 at 8.01.35 PM

 

 पोखरीःअटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ पोखरी विद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस का विशेष सात दिवसीय शुभारंभ राजकीय प्राथमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्द्याटन मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत व पीटीए के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सती पूर्व पार्षद समुद्रा देवी, राजकीय इण्टर कॉलेज नागनाथ पोखरी के प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल शैलानी ने किया।


कार्यक्रम के दौरान एनएसएस के जिला समन्वयक टम्टा द्वारा विशेष शिविर का निरीक्षण किया गया,जिसमें कैम्प संम्बिधत गतिविधियांे को संतोषप्रद पाया गया। जिला समन्यवक द्वारा शिविरार्थी स्वयं सेवियों को आवश्यक निर्देश दिए गये। कार्यक्रम में 50 छात्र छात्रायें सहभागिता कर रहे है।
एन एस एस इकाई अटल उ० रा 0आ ० इ 0का० नागनाथ पोखरी चमोली कें कार्यक्रम अधिकारी महेश किमोठी ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से छात्र छात्राओं में शाररिक व मानसिक विकास होता हैं। जो स्कूली बच्चों के लिए आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम के सभी अतिथियों का सहयोग के लिए अभार व धन्यवाद दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल