November 5, 2026

एसजीआरआर विश्वविद्यालय खेलोत्सव-2022 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ओवरऑल चैम्पियन

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_20221220171936910

 

100 मीटर फर्राटा दौड़ में अभिनव कुमार व रिया नौटियाल ने जीता खिताब

 

रिले रेस में बालक व बालिका वर्ग में मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स स्टडीज अव्वल

 

रस्साकशी में मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स स्टडीज की टीम ने मारी बाजी

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2022 का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विश्वविद्यालय की ओर से विजेताओं को मैडल, पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी विजेताओं, छात्र-छात्राओं व खेलोत्सव-2022 के आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ उदय सिंह रावत, कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व विशिष्ट अतिथि डॉ आर.पी. सिंह, कुलसचिव श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से किया। छात्र मोनू रोहिला ने गणेश वन्दना पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि डॉ यू.एस. रावत ने खेलोत्सव-2022 के सभी विजेताओं, प्रतिभागियों व आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर प्रतियोगिता में एक टीम या खिलाडी विजेता होता है लेकिन अन्य खिलाड़ियों व टीमों को खेल भावना का परिचय देते हुए हमेशा आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलोत्सव-2022 में छात्र-छात्राओं ने जिस जोश, उत्साह, उमंग और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, इसके लिए उन्होंने सभी को दिल की गहराईयों और मन की उंचाईयों से धन्यवाद दिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ आर.पी सिंह, खेलोत्सव के समन्वयक डॉ मनोज गलहोत व उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
खेलोत्सव-2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की टीम को ओवरऑल चैम्पियन के खिताब से नवाजा गया। बालक वर्ग में ह्यूमैनिटीज के अभिवन कुमार के नाम सबसे अधिक मैडल रहे, बालिका वर्ग में मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स स्टडीज की रिया नौटियाल सर्वाधिक मैडल जीतने वाली छात्रा के रूप में नवाजी गई। 100 मीटर फर्राटा दौड में अभिनव कुमार व रिया नौटियाल अव्वल रहे। बालक व बालिका वर्ग दोनों की रिले दौड में मैनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज ने परचम लहराया। रस्साकशी में मैनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज की टीम अव्वल रही।
कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ दिव्या नेगी घई, दिशा नेगी, यश रतूड़ी, केशव ममगाई ने किया। पुरस्कार वितरण में अंशिका थापा व प्रियांश गौड़ ने सहयोग किया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव-2022 के समन्वयक डॉ मनोज गहलोत, डॉ. पुनीत ओहरी, डॉ सविता पी.पाटिल, डॉ अरुण कुमार, डॉ एम ए बेग, डॉ अनिल थपलियाल, वैभव शर्मा, एसपी जोशी, विजय नेगी, आदि खेल अधिकारियों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल