October 31, 2026

मां आनंदमई मेमोरियल स्कूल में आयोजित नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों बच्चे हुए लाभान्वित

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_2022122115432270

ऋषिकी-मां आनंदमई मेमोरियल स्कूल,रायवाला जूनियर विंग्स में आयोजित नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों बच्चे लाभान्वित हुए।

बुधवार को नेगी आई केयर सेंटर ऋषिकेश की ओर से एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर (स्कूल स्क्रीनिंग कैम्प) का आयोजन रायवाला स्थित मां आनंदमई मेमोरियल स्कूल में किया गया।शिविर का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य सुतोपा बॉस ने किया।इस मौके पर स्कूल में 200 से अधिक बच्चों का नजर की जांच एवं कलर विजन की जांच की गई। नेगी आई केयर सेंटर के संचालक डॉ राजे नेगी ने बताया कि 2 दर्जन से अधिक बच्चों की आंखों की नजर में कमजोर पाई गई जिनको नजर का चश्मा लगाने की सलाह दी गई ।साथ ही इस मौके पर स्कूली बच्चों को मोबाइल की लत से बचाव एवं खानपान में उचित पौष्टिक आहार लेने की बात बताई गई। स्कूल की प्रधानाचार्य ने कहा कि सही समय पर अगर बच्चों की आंखों की जांच होती रहे तो उससे भविष्य में आंखों में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके साथ ही बच्चों को अपना करियर चुनने में भी मदद मिलती है। इस मौके पर मनोज नेगी,बंधन शर्मा,ममता,मानसी,प्रिया सहित स्कूल की तमाम शिक्षिकाएं मोजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल