October 13, 2026

सिनाउ गांव में भारी बारिस से धंसा सड़क का पुस्ता, 5 परिवार खतरे की जद में

उत्तराखंड के अनेक जनपदों में बीते दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही चमोली जनपद के पोखरी व्लॉक सिनाउ ग्राम पंचायत में सड़क का पुस्ता धंसने से यहां रहने वाले पांच परिवार खतरे की जद में आ गये है। विकलांग छोटिया लाल की मकान के उपर सड़क के पुस्ते का मलवा आने से उनके घर पर दरारे आ गई है। और घर के पीछे की दिवार व छत भी छतिग्रस्त हो गई हैए बेवस व लाचार छोटिया लाल ने शासन व प्रसाशन से मदद की गुहार लगाई है।

मकान के उपर सड़क का पुस्ता टूटने से छोटिया लाल का परिवार बेघर हो गया है। इनकी बहु बिनीता देवी का कहना है उनेक घर में बूडे सास ससुर है जो विकलांग व बीमार है शासन व प्रसाशन को जल्द उनके ठहरने की व्यवस्था करनी होगी।

वही इस मामले का संज्ञान लेते हऐ उप जिलाधिकारी पोखरी कमलेश महेता ने कहा कि मौके पर राजस्व पुलिस को भेजा गया है। नुकसान का आंकलन कर पीड़तोें की हर संभव मदद की जायेगी।

आपको बता दें कि चमोली जनपद में पोखरी गोपेश्वर मोटर मार्ग,कर्णप्रयाग थराली ग्वालदम अल्मोड़ा मोटर मार्ग,कर्णप्रयाग गोपेश्वर बद्रीनाथ मार्ग मलवा आने से अनेक स्थानों पर अवरूध है जिससे आम जन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हॉलाकि प्रसाशन सड़क मार्ग को खुलने के हर संभव प्रयासों में जुटा हुआ है।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!