July 31, 2026

बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिल रही मजबूती।

धाम में सिक्स सिग्मा ने मेडिकल सेंटर और एसीएलएस एम्बुलेंस का हुआ उद्घाटन।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धाम के नेतृत्व में चार धाम यात्रा मार्ग और धामों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में बदरीनाथ धाम में भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। जिसके तहत बदरीनाथ धाम में सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सेंटर और एसीएलएस (एडवांस क्रिटिकल लाइफ सर्पोट) एम्बुलेंस का अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने उद्घाटन किया।


बदरीनाथ धाम में अपर जिलाधिकारी ने रिबन काटकर सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चारों धामों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहरत उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत राज्य के चिकित्सालयों को संसाधन संपन्न किया जा रहा है। ऐसे में सिग्स सिग्मा की ओर से बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्थापित मेडिकल सेंटर तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सहयोग प्रदान करेगा।।
सिक्स सिग्मा की डॉ सपना ने बताया कि बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मंशा से मेडिकल सेंटर स्थापित किए गए हैं। योजना के अनुसार धाम के प्रथम गांव माणा गांव, बदरीनाथ मंदिर परिसर और यूथ हॉस्टल में मेडिकल टीम तैनात की गई हैं। इसके साथ ही धाम में एसीएलएस एम्बुलेंस को तैनात किया गया है। जिससे धाम तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। सिक्स सिग्मा के एडिशनल डायरेक्टर डॉ भारत शर्मा ने कहा कि बदरीनाथ धाम में सिक्स सिग्मा की ओर से मानवाीय संवदेन और राष्ट्र सेवा के उद्देश्य के साथ स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही हैै।

सिक्स सिग्मा राज्य के इन उच्च हिमालयी क्षेत्रो में दे रहा स्वास्थ्य सेवाएं।
सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर की ओर से राज्य के विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों पर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। सिक्स सिग्मा क मेडिकल डायरेक्टर डॉ अनिता भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष केदारनाथ, बद्रीनाथ, रुद्रनाथ, तुंगनाथ, मध्यमहेश्वर व आदि कैलाश जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रो में वर्ष 2013 से तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!