November 5, 2026

सलना गांव में “अस्पताल जनता के द्वार’’ के तहत 500 से अधिक मरीजों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

0
IMG-20220913-WA0002

 

जनपद चमोली के सलना गांव में स्वास्थ्य शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव शर्मा की अध्यक्षता में ‘‘अस्पताल जनता के द्वार’’ के तहत मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर 500 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जन, आर्थाे सर्जन, स्त्री व बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन के साथ विभिन्न गैरसंचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मानिसिक रोगियों का उपचार एवं दिव्यांगजनों का विशिष्ट पहचान प्रमाण पत्र (यूडीआईडी) भी बनाए गए।
जिला प्रशासन की अभिवन पहल पर ग्राम पंचायत सलना में मल्टी स्पेशिलिटी चिकित्सा शिविर आम जनता के लिए वरदान साबित हो रहे है। सलना शिविर में किमोठा,जौराशी,देवनगर तोडजी, पाटी,कलसीर ,श्रीगढ आदि गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने लाभ उठाया।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 500से अधिक लोगों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें हड्डी रोग70 ,ईएनटी, 47 आंख, 70 बाल रोग, 50 महिला रोग50 होम्योपैथिक 79, दंत रोग, 25 रक्त जांच, 46 सामान्य रोग, 15 जनरल सर्जरी, 34 दिव्यांग प्रमाण और मानसिक रोगी प्रमाण पत निर्गत किए गए। इस दौरान ।। लोगों को कोविड की बूस्टर डोज लगाई गई। शिविर में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्वावस्था, विधवा, दिब्यांग आदि सामाजिक पेंशन योजनाओं के तहत 25आवेदनों का मौके पर ही सत्यापन किया गया।
वही मुख्यचिकित्सा डॉ राजीव शर्मा ने दूरस्थ क्षेत्रों स्वास्थ सेवा को अच्छी सेवा मिले और को स्वाथ्य विभाग द्वारा चल योजनाओं का लाभ मिले
शिविर के दौरान मुख्यविकास अधिकारी और उपजिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और संबधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर। मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव शर्मा, सर्जन, डॉ वैभव विशाल, डॉ उमा शर्मा, डॉ अमित जैन,, डॉ अंकित भट्ट, डॉ निर्मल प्रसाद,बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मानस सक्सेना, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ नवीन डिमरी और दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ प्रतिभा मधुरकर, ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी, उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता, सहित तमाम लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल