November 1, 2026

जिला प्रसाशन का सुस्थ रैवाया,मॉ चण्डिका देवी बन्याथ में अभी तक सुरक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था नदारत

0
DSC03535

रूद्रप्रयाग महड़ गांवःमॉ चण्डिका बन्याथ में जिला प्रसाशन पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग का सुस्थ रवैया बना हुआ है। दशज्यूला क्षेत्र के महड़ गांव में चल रही बन्याथ में जिला प्रसाशन व पुलिस विभाग का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। मॉ चण्डिका की बन्याथ महायज्ञ में दिन प्रति दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन जिला प्रशासन को सूचित करने के बाद भी अभी तक महायज्ञ में अभी तक पुलिस बल तैनात नहीं हो पाया है।
वही मॉ चण्डिका दिवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट ने बताया कि मॉ चण्डिका की बन्याथ से काफी समय पहले जिला प्रसाशन व पुलिस प्रसाशन व स्वास्थ्य विभाग को लिखित रूप में सूचित किया गया था। लेकिन महायज्ञ के पांच दिन बीत जाने के बाद भी बन्याथ महायज्ञ में सुरक्षा व्यवस्था जिला प्रसाशन, स्वास्थ्य विभाग का कोई सहयोग नही मिल पाया है। उन्होंने कहा कि 8 जून को महायज्ञ में कई बी बी आई पी आने वाले है जिसमें सुरक्षा व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की अति आवश्यकता है। लेकिन अभी तक जिला प्रसाशन ने दिवरा यात्रा समिति को सुरक्षा के लिए कोई सूचना नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल