August 18, 2026

हरदा का फेसबुक पर भावुक पोस्ट, पंजाब प्रभारी छोड़ने की जताई ईच्छा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर पंजाब प्रभारी के दायित्वों से और मुक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा कि मैं आज एक बड़ी उपापोह से उबर पाया हूं, एक तरफ जन्मभूमि के लिए मेरा कर्तव्य है और दूसरी तरफ कर्म भूमि पंजाब के लिए मेरी सेवाएं हैं। स्थितियां जटिलत्तर होती जा रही हैं, क्योंकि ज्यौं-जयौं चुनाव आएंगे, दोनों जगह व्यक्ति को पूर्ण समय देना पड़ेगा। कल उत्तराखंड में बेमौसम बारिश ने जो कहर ढाया है, मैं कुछ स्थानों पर जा पाया लेकिन आंसू पोछने मैं सब जगह जाना चाहता था, मगर कर्तव्य पुकार, मुझसे कुछ और अपेक्षाएं लेकर के खड़ी हुई, मैं जन्मभूमि के साथ न्याय करूं तभी कर्मभूमि के साथ भी न्याय कर पाऊंगा, मैं…पंजाब_कांग्रेस और पंजाब के लोगों का बहुत आभारी हूं।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!