July 3, 2026

सम्भल, उत्तर प्रदेश के एसडीएम  विनय कुमार मिश्र जी को भेंट की हंसलोक संदेश‌

 

परमपूज्य श्री भोले जी महाराज एवं माता श्री मंगला जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से पिछले दिनों हमने सम्भल, उत्तर प्रदेश के एसडीएम  विनय कुमार मिश्र जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें भारतीय संस्कृति, अध्यात्म ज्ञान और सामाजिक एकता की प्रतीक हंसलोक संदेश मासिक पत्रिका प्रदान की।

एसडीएम  विनय कुमार मिश्र जी से भेंट के दौरान हमने उन्हें  भोले जी महाराज एवं माता  मंगला जी के मार्गदर्शन में द हंस फाउंडेशन द्वारा देश‌ भर में किये जा रहे सत्संग, ‌ज्ञान प्रचार, मानव सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की संक्षिप्त में जानकारी दी।

एसडीएम  विनय कुमार मिश्र जी बहुत ही कर्मठ, मृदुभाषी, आध्यात्मिक विचारों वाले तथा मिलनसार स्वभाव के अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि आप बहुत अच्छी पत्रिका निकालते हैं, पाठन सामग्री बहुत बढ़िया और प्रेरणादायक होती है। मैं इसे रेगुलर रूप से पढ़ता हूं।

इस मौके पर पत्रकार भागेश कुमार त्यागी ने एसडीएम साहब को 12-13 नवम्बर को हरिद्वार में आयोजित जनकल्याण सत्संग समारोह के लिए आमंत्रित किया।
???

Spread the love
error: Content is protected !!