November 24, 2026

हरिद्वार में त्यागी समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों को भेंट की हंसलोक संदेश। श्री हंस जयंती पर 4-5 नवंबर को होने वाले जनकल्याण समारोह के लिए दिया निमंत्रण

0
IMG-20230918-WA0020

 

परमपूज्य श्री भोले जी महाराज एवं माता श्री मंगला जी की प्रेरणा से पिछले दिनों हमने हरिद्वार में त्यागी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष  देवदत्त त्यागी जी, महासचिव  ब्रजेश त्यागी जी, सचिव  जयकुमार त्यागी जी, कोषाध्यक्ष  सूर्यांश त्यागी जी, पूर्व महासचिव  बबलू त्यागी जी, अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. गजेन्द्र सिंह त्यागी जी आदि पदाधिकारियों से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की।

इस मौके पर हमने सभी पदाधिकारियों को संक्षिप्त में सत्संग सुनाकर श्री भोले जी महाराज और माता श्री मंगला जी द्वारा देश भर किये जा‌ रहे सत्संग ज्ञान प्रचार और समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों की जानकारी। भेंट के दौरान सभी लोगों को श्री हंसलोक आश्रम, छतरपुर नई दिल्ली से प्रकाशित भारतीय संस्कृति, अध्यात्म ज्ञान तथा सामाजिक एकता की प्रतीक हंसलोक संदेश पत्रिका प्रदान की। इसके साथ ही हरिद्वार त्यागी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष  देवदत्त त्यागी जी ने त्यागी समाज के क्रिया कलापों तथा गतिविधियों की जानकारी देने वाली त्यागी संदेश पुस्तक भागेश कुमार त्यागी को भेंट की।

शिष्टाचार भेंट के दौरान सभी पदाधिकारियों को श्री हंस जयंती पर 4-5 नवंबर को‌ ऋषिकुल कालेज मैदान, हरिद्वार में होने वाले जनकल्याण समरोह के लिए आमंत्रित किया। त्यागी समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों को हंसलोक पत्रिका भेंट करते हुए श्री हंसलोक आश्रम के मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार भागेश कुमार त्यागी। मो-9871888658

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल