October 29, 2026

हंस फाउंडेशन फिर बना आपदा में देवदूत, आपदा पीड़ितों के लिए दान किए पांच करोड़

0

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को हंस फाउण्डेशन की ओर से माता मंगला ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिये 5 करोड़ की धनराशि प्रदान की। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में वेबिनार के माध्यम से मुख्यमंत्री से वार्ता कर माता मंगला जी ने आपदा पीड़ितों की मदद के लिये मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि आपदा के इस संकट काल में पीड़ितों की मदद के लिये हंस फाउण्डेशन आगे भी मदद के लिये राज्य सरकार का सहयोगी रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माता मंगला जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा आपदा के समय ही नहीं बल्कि प्रदेश के विकास में भी सहयोग किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि का पीड़ितों की मदद में बेहतर उपयोग किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल