July 16, 2026

नेवलों के हमले से बचने के लिए बिजली की लाइन पर चढ़ा सांप देखें वीडियो

हल्द्वानी के नगर निगम के ठीक नीचे आनंद बाग कॉलोनी में उस वक्त कॉलोनी के लोग टेंशन में आ गए जब उन्होंने बिजली की लाइन के तार में विशालकाय सांप को चलते हुए देखा। जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम में बमुश्किल बिजली की तार से सांप को रेस्क्यू करा। स्थानीय लोगों ने बताया कि नेवलों द्वारा सांप को काटने का प्रयास किया गया था लिहाजा खुद को बचाने के लिए पेड़ में चढ़ते हुए सांप बिजली की तार तक पहुंच गया और बिजली की तार पर आगे चलने लगा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बमुश्किल रेस्क्यू कर सांप को तार से निकाला गया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!