September 25, 2026

सिद्धपीठ बैरासकुंड मेले का भव्य समापन्न

सिद्ध पीठ बैरासकुंड मेले का समापन नंदप्रयाग नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव और कर्नल अजय कोठियाल रहें मौजूद

सिद्ध पीठ बैरासकुंड मेले के समारोह का समापन हो गया है मेले के समापन में मुख्य अतिथि डॉ हिमानी वैष्णव और
विशिष्ट अतिथि कर्नल अजय कोठियाल मौजूद रहे इस दौरान फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
वही नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव ने कहा इस यह एक प्राचीन से चला आ रहा मेला है इसको संजोए रखना हम सबको कर्तव्य है सिद्ध पीठ बैरासकुंड में जो भी शिव भक्त जलाभिषेक करता है उसके सब मनोकामना पूर्ण होती है।
वही विशिष्ट अतिथि कर्नल अजय कोठियाल ने कहा सिद्ध पीठ बैरासकुंड में आज आना अपना सौभाग्य समझता हूं।
इस प्रकार के मेलों से ही हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं रहेगी इसको संजोना हम सबका कर्तव्य है।
इस अवसर पर मेला समिति के द्वारा मेला समिति के द्वारा मुख्य अतिथि डॉ हिमानी वैष्णव और विशिष्ट अतिथि कर्नल अजय कोठियाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मेले समिति के अध्यक्ष हिम्मत सिंह रावत, मटई के ग्राम प्रधान प्रभात पुरोहित क्षेत्र पंचायत सदस्य सोहन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Spread the love
error: Content is protected !!