September 14, 2026

उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्ली खन्नी में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन।

 

विकासखण्ड पोखरी उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्ली खन्नी में वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी और नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज को जागरूक किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा और अतिथि कुलदीप राणा आजाद ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर वीरेंद्र राणा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं, साथ ही शिक्षकों द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा भी प्रदान की जा रही है। यही कारण है कि आज सरकारी विद्यालयों से पढ़े छात्र धैर्यवान और बेहतर मुकाम जीवन में हासिल कर रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि कुलदीप राणा आजाद ने कहा कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव केवल उत्सव नहीं बल्कि सालभर की मेहनत का मूल्यांकन करने का अवसर भी होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक, खेलकूद और नवाचारी क्रियाकलापों से छात्रों के सर्वांगीण विकास का अवसर भी प्रदान करता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश थपलियाल ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर वल्ली के प्रधान देव लाल, खन्नी के प्रधान लता देवी, जूनियर शिक्षक के ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र सती, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, प्राथमिक विद्यालय खन्नी की प्रधानाध्यापिका के सुनीता थपलियाल, अध्यापक ताजबर राणा, प्रावि विद्यालय प्रबंधन समिति कुंवरव सिंह राणा आदि मौजूद थे ।

Spread the love
error: Content is protected !!