November 4, 2026

प्रह्लाद जैसी भक्ति से ही भगवान को प्राप्त किया जा सकता है:कथा व्यास वासुदेव थपलियाल।

0
IMG-20230503-WA0010

 

विकासखंड पोखरी के सिदेली में स्वर्गीय विजेन्द्र सिंह की मोक्ष प्राप्ति हेतु श्रीमद भागवत साप्ताहिक ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया है । जिसमें कथा के पांचवां दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।


इस दौरान आचार्य कथा व्यास वासुदेव थपलियाल ने भक्त प्रहलाद और हिरण्यकश्यप एवं श्री कृष्णजी जन्म से लेकर बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हमेशा धर्म के मार्ग पर चलकर समाज सेवा में लोगों को आगे आना चाहिए। इसलिए सांसारिक बंधन से मुक्त होकर परमात्मा की शरण में जाओ तभी जीवन रूपी नैय्या पार होगी। आज के दौर में परेशानी और अविश्वास बढ़ता जा रहा है। इससे समाज में खींचतान, स्वार्थ, लोभ, दुख. पतन, विकृतियों का अम्बार लगा हुआ है। ऐसे में समाज को युग के अनुरूप दिशा चिंतन, व्यवहार, परमार्थ के लिए हृदय में परिवर्तन के लिए श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन बीरा देवी, नवीन सिंह परिवार द्वारा किया जा रहा है।

-संतोष नेगी पोखरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल