October 23, 2026

नौली धोतीधार मोटरमार्ग का जल्द होगा जीओ जारी:महेन्द्र भट्ट

0
IMG-20240311-WA0012

GO of Nauli Dhotidhar Motorway will be issued soon: Mahendra Bhatt

 

देहरादून:नौली धोतीधार मोटरमार्ग के निर्माण कार्य की मांग को लेकर तीसजूला क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का धरना जारी है। वही इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है। तीर्थाटन व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मोटरमार्ग मार्ग का सियासी फायदा लेने के लिए पक्ष व विपक्ष में श्रेय लेने की होड मची है। भाजपा व कांग्रेस इस मुद्दे को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहते है। 25 दिन से जारी धरने में जहां विधायक बद्रीनाथ राजेन्द्र भण्डारी दो बार आ चुके है और विधान सभा में भी इस मुद्दे को उठा चुके है। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी भी इस मुद्दे के लिए अपना समर्थन कर चुकी है ।

 

वही इस मोटरमार्ग के शीध्र निर्माण को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से एक प्रतिनिधिमंडल भेंट कर चुका है। हिमवंत प्रदेश न्यूज को दिये गये ताजा बयान में उन्होने तीसजूला के जनप्रतिनिधियों को पीडब्लूडी से फाइल शासन मे भिजवाने की बात कही है ।भट्ट ने कहा कि जल्द इस मोटर मार्ग का जीओ शासन से जारी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल